Rampur में शोषण का मामला: गैंगरेप कर वीडियो से किया ब्लैकमेल

Update: 2025-06-28 10:06 GMT
Rampur रामपुर । एक महिला ने रिश्तेदार के घर बुलाकर तीन लोगों पर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि आरोपियों ने अश्लील वीडियो बनाकर ढाई लाख रुपये ऐंठ लिए। पीड़िता ने मिलक पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
जिला बरेली के थाना मीरगंज के एक गांव निवासी महिला का कहना है कि मिलक में उसकी रिश्ते की भाभी रहती है। उसके यहां पर एक युवक का आना जाना था। जिस कारण से महिला की उससे मुलाकात हो गई। जहां महिला की युवक ने नौकरी लगवाने का झांसा देकर उससे जान पहचान बना ली। महिला का कहना है कि एक वर्ष पहले आरोपी युवक ने किसी बहाने से भाभी के घर पर बुला लिया। उसके बाद जब महिला वहां पर पहुची तो पहले से वसीम और उसके दो रिश्तेदार मौजूद थे।
जिसके बाद तीन लोग महिला को जबरन कमरें में ले गए। उसके साथ बारी बारी से दुष्कर्म किया। इस दौरान उसकी वीडियो भी बना ली। वह काम करने के लिए महाराष्ट्र चली गई थी। लेकिन आरोपी जानकारी करने के बाद वहां पर भी पहुंच गया था। उसके साथ जबरन दुष्कर्म करता रहा। उससे ब्लैकमेल करके ढाई लाख रुपये ऐंठ लिए। काफी परेशान हो जाने के बाद पीड़िता ने मिलक पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की है।
Tags:    

Similar News