यूपी : उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद में एक होश उड़ा देने वाला मामला सामने आया है। मामला एक युवक द्वारा सांप को मारने का है। बड़ौत कस्बा छपरौली थाना के एक इलाके शबगा गांव की यह घटना है। जहाँ एक युवक ने बड़ी ही बेरहमी से सांप को मार दिया।
जानकारी के मुताबिक 7 जनवरी को शाम के समय शबगा गांव के एक अज्ञात युवक ने खाली प्लॉट में सांप को ले जाकर उसकी डंडे से बुरी तरह पीट - पीटकर हत्या कर दी। जब वह युवक उसे डंडे से लटका कर ले जा रहा था उसी समय किसी ने उसकी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दी थी। जिसके बाद यह मामला पुलिस तक भी पहुंच गया। जिसके बाद जांच शुरू की गयी और सांप का पोस्टमार्टम भी करवाया गया। और पोस्टमार्टम के बाद शव को जला दिया गया है।
वहीँ वन विभाग के SDO आनंद पुष्कर ने जानकारी देते हुए बताया- 8 जनवरी 2023 को यह केस हमारे पास आया। जिसमें एक युवक द्वारा सांप को जान मारने सूचना मिली थी। हमारी टीम ने मृत सांप का पोस्टमार्टम करवाया और अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज की। मामले की जाँच अभी जारी है।
{जनता से रिश्ता इस खबर की पुष्टि नहीं करता है ये खबर जनसरोकार के माध्यम से मिली है और ये खबर सोशल मीडिया में वायरलहो रही थी जिसके चलते इस खबर को प्रकाशित की जा रही है। इस पर जनता से रिश्ता खबर की सच्चाई को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।}