अनियंत्रित होकर एक्सप्रेस-वे से नीचे गिरी कार, एक की मौत और अन्य घायल
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के इटावा (Etawah) जिले में भयानक सड़क हादसा (Road Accident) हुआ
इटावा: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के इटावा (Etawah) जिले में भयानक सड़क हादसा (Road Accident) हुआ है। यहां अयोध्या से मथुरा जा रहे परिवार की कार (Car Accident) आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे (Agra Lucknow express way) पर हादसे का शिकार हो गई। दरअसल, कार गोवंश को बचाने के लिए बैरिकेडिंग तोड़कर बरेली-इटावा हाईवे पर नीचे गिर गई। इस हादसे में एक की मौत हो गई है, जबकि पांच लोग घायल हो गए हैं।
ईशान देव मिश्रा (34) पुत्र भूप नरायण निवासी अयोध्या कार से अपने रिश्तेदार पूजा तिवारी (34) पत्नी अभिषेक तिवारी और उनके तीन बच्चों अक्षत (12), अमोक देव तिवारी (14), नमन (11) और एक अन्य रिश्तेदार रोशन लाल पुत्र रामदेव गोस्वामी के साथ शुक्रवार को अयोध्या से मथुरा जा रहे थे।
इस परिवार की कार मथुरा जाने के लिए लखनऊ से आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे चढ़ गई। लेकिन, रास्ते में चौबिया थाना क्षेत्र के 113।6 किलोमीटर पर रात करीब सवा 11 बजे अचानक कार के सामने तीन गोवंश आ गए, जिसकी वजह से कार अनियंत्रित होकर बैरिकेडिंग तोड़ते हुए बरेली-इटावा हाईवे से नीचे जा गिरी। इस हादसे में ईशान की मौके पर ही मौत हो गई।
जबकि, बचे बाकी सभी लोग भयानक रूप से घायल हो गए। हालांकि, सभी को सैफई मेडिकल कॉलेज भिजवाया गया है। सूचना मिलने पर, रात में ही एसएसपी जयप्रकाश सिंह और एसपी देहात मौके पर पहुंचे और कार को क्रेन की मदद से उठवाकर टिमरुआ कट के पास खड़ा किया गया है।
नवभारत.कॉम