Uttar Pradesh उत्तर प्रदेश : उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले के नौगांवा सादात क्षेत्र के दौलतपुर गांव में कार और बाइक की मामूली टक्कर के बाद दो समुदाय के लोग आमने-सामने आ गए।
आरोप है कि अनुसूचित जाति के लोगों ने दूसरे समुदाय के घरों में आग लगा दी। सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने हालात पर काबू पाया। गांव में तनावपूर्ण स्थिति बनी है और पुलिस बल तैनात है।