Illega खनन के खिलाफ अभियान तेज, चिलकाना में 5 वाहन जब्त

Update: 2026-06-30 14:38 GMT

Saharanpur सहारनपुर :  थाना चिलकाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बिना रॉयल्टी के खनन सामग्री का परिवहन कर रहे पांच वाहनों को सीज कर दिया है। इनमें चार ट्रक और एक ट्रैक्टर शामिल है, जिनमें से कई वाहन बिना नंबर प्लेट के भी पाए गए।जानकारी के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर के निर्देश पर जिलेभर में अवैध खनन के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर और क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण तथा थाना प्रभारी विनोद कुमार के नेतृत्व में चिलकाना पुलिस टीम ने क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया।

चेकिंग के दौरान पुलिस ने पठेड–टोडरपुर मार्ग पर इन वाहनों को रोका, जो अवैध रूप से खनन सामग्री का परिवहन कर रहे थे। जांच में पाया गया कि वाहनों के पास खनन सामग्री की रॉयल्टी नहीं थी और कुछ वाहनों पर नंबर प्लेट भी नहीं लगी हुई थी।इसके बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सभी पांच वाहनों को मौके पर ही सीज कर दिया और उन्हें थाना परिसर में खड़ा कराया गया। साथ ही मामले की जानकारी संबंधित विभाग को भेज दी गई है, ताकि आगे की विधिक कार्रवाई की जा सके।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अवैध खनन और बिना अनुमति परिवहन पर सख्ती से रोक लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसे मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध खनन करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है, जबकि पुलिस की सख्ती को लेकर स्थानीय लोगों ने भी कार्रवाई का समर्थन किया है।

Tags:    

Similar News