Uttar Pradesh उत्तरप्रदेश : बुलंदशहर में बैंकिंग प्रणाली की विश्वसनीयता पर उस समय सवाल खड़े हो गए जब एक व्यक्ति ने दो अलग-अलग बैंकों के कर्मचारियों पर 30 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाया। शिकायत दर्ज होने के बाद साइबर थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित गुंजन कुमार गुप्ता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि पंजाब नेशनल बैंक (PNB) और उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक के कुछ कर्मचारियों ने मिलीभगत कर उनके खाते से धोखाधड़ी की। आरोप है कि बैंक मैनेजर सहित कुछ अन्य कर्मचारियों ने फर्जी तरीके से खाता संचालन कर 30 लाख रुपये निकाल लिए।गुंजन गुप्ता की शिकायत पर साइबर थाने में आईटी एक्ट और धोखाधड़ी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बैंक रिकॉर्ड और ट्रांजैक्शन डिटेल्स की जांच की जा रही है।