शादी के 11वें दिन बाद दुल्हन प्रेमी संग फरार ,दूल्हा रह गया भौचक्का

Update: 2024-05-03 07:06 GMT
आगरा : आगरा के थाना शमसाबाद क्षेत्र में नई नवेली दुल्हन ने शादी के 11वें दिन ऐसा कांड कर दिया कि पति हैरान है। हुआ कुछ ये कि पति बाइक से नई नवेली दुल्हन को लेकर ससुराल जा रहा था। लेकिन उसे क्या पता था कि बीच रास्ते में उसके साथ ऐसा हो जाएगा। दो युवक रास्ते में मिले, जिनके द्वारा रुकने का इशारा किया गया। पति ने जैसे ही बाइक धीमी की तो दुल्हन बाइक से कूद गई। इसके बाद वो तत्काल उठी और उन युवकों की बाइक पर बैठकर फरार हो गई। इस दौरान जब पति ने रोकने का प्रयास किया, तो युवकों ने उसके साथ मारपीट भी कर दी।
 मामला क्षेत्र के एक गांव का है। युवती की शादी 22 अप्रैल 2024 फतेहाबाद क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले युवक से हुई थी। बुधवार शाम करीब 6 बजे वह पति के साथ बाइक से ससुराल जा रही थी। फतेहाबाद शमसाबाद रोड पर ग्राम कोलारा मोड़ के पास एक बाइक पर सवार दो लोगों ने बाइक रोकने का इशारा किया। जैसे ही पति ने बाइक रोकने की लिए धीमी की, तभी युवती बाइक से कूद पड़ी। इससे वह गिर भी गई।
पति बाइक खड़ी करके उसे उठाने लगा। इस दौरान दूसरी बाइक पर आए युवकों ने पति को पीट दिया। वह कुछ समझ पाता इससे पहले ही पत्नी बाइक सवार युवकों की बाइक पर बैठकर चली गई। पीड़ित ने घटना की तहरीर थाना शमसाबाद में दी है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
Tags:    

Similar News