आमने-सामने की टक्कर में टूटी सांसें, महाराजगंज में दो की मौत, तीन गंभीर
Uttar Pradesh उत्तर प्रदेश : उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले में शुक्रवार को दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए।
पुलिस ने बताया कि हादसा पनियरा इलाके में हुआ। थाना प्रभारी निर्भय कुमार सिंह ने बताया कि घायलों को गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि दुर्घटना में दिनेश (22) और रामरूप (65) की मौत हो गई और उनके शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तथा मामले की जांच की जा रही है।