ब्राह्मणों का विश्व कल्याण में रहता है विशेष योगदान: पण्डित गोपाल शर्मा

Update: 2023-06-12 07:12 GMT

हाथरस: आज के समय में सभी राजनीतिक दल ब्राह्मणों का उपयोग कर रहे है संपूर्ण भारत वर्ष में ब्राह्मणों का अस्तित्व खतरे में दिखाई दे रहा है यदि ब्राह्मणों को अपना अस्तित्व एवं ब्राह्मणतत्व बचाऐ रखना है तो हम सबको मिलकर एक राजनीतिक पार्टी बनानी चाहिए उक्त जानकारी देते हुए पण्डित गोपाल शर्मा युवा वरिष्ठ समाज सेवी, संस्थापक/अध्यक्ष, गोपाल वेलफेयर सोसायटी (रजि.) ने कहा हमको संपूर्ण भारतवर्ष की सभी सामान्य सीटों पर आगामी 2024 के लोकसभा चुनावों में अपनी प्रत्याशी खड़ा कर जिताने का कार्य संपूर्ण समाज को करना चाहिए जिस से संपूर्ण समाज में एक एकता का संदेश महसूस होगा और सभी राजनीतिक पार्टीयो को ब्राह्मणों की राजनीतिक पार्टी को भी एक अलग नजरिए से देखेंगे आज के समय में सभी जाति के लोगों को विशेष रूप से महत्त्व दिया जाता है जबकि ब्राह्मणों को किसी भी रूप में नहीं पूछा जाता है एक जाति का एक नेता संपूर्ण भारत वर्ष में गलत टिप्पणियां देकर संपूर्ण भारत वर्ष की सुर्खियों में बनकर राजनीति करते हैं।

जबकि ब्राह्मण को राजनीति का चाणक्य माना जाता है भारत की राजनीति में ब्राह्मणों का विशेष योगदान रहता है आज के समय में भी यूपीएससी की परीक्षा में भी ब्राह्मण छात्र छात्राओं ने सर्वाधिक संख्या में उत्तीर्ण होकर ब्राह्मणों का गौरव बढ़ाया जबकि ब्राह्मणों को किसी भी तरह की कोई भी सुविधा शासन प्रशासन द्वारा नहीं दी जाती इसके बाबजूद भी भाई, बहनों ने कड़ी मेहनत कर ब्राह्मणों का बड़ाया। और ब्राह्मण बुद्धिबल से देश की रक्षा सदियों से करता रहा है चाहे वो चाणक्य के रूप मे , विश्वनाथ भट्ट के रूप मे , बाजीराओ पेशवा के रूप मे, सावरकर के रूप मे , शंकराचार्य के रूप मे , बालगंगाधर तिलक , चंद्रशेखर आजाद के रूप मे आदि

Tags:    

Similar News

-->