जनता से रिश्ता वेबडेस्क : मवई थाना क्षेत्र के नरौली गांव के निकट डबल नहर से शुक्रवार की सुबह एक 60 वर्षीय वृद्ध का शव उतराता बरामद हुआ।ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नहर से निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया।
ग्राम नरौली के निकट शुक्रवार की सुबह ग्रामीणों ने नहर मे एक शव उतराता देखा। उन्होने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी।सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे मवई थाने के वरिष्ठ उपनिरीक्षक आरसी यादव ने शव को बाहर निकलवाया।और आसपास के ग्रामीणों को बुलाकर शव की शिनाख्त कराया।मृतक की पहचान रुदौली कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बिकावल निवासी तिलक राम पुत्र छेदी के रूप में हुई।उपनिरीक्षक ने बताया कि चार दिन पहले तिलक राम घर से अचानक लापता हो गए थे।इस मामले में मृतक के भतीजे सोनू ने 27 जुलाई को रुदौली कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई थी।थाना प्रभारी नीरज सिंह ने बताया कि पंचायत नामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।उन्होंने बताया कि इसकी सूचना रुदौली कोतवाली पुलिस को दे दी गई है।
source-hindustan