भाजपा कार्यकर्ता आक्रोशित, राहुल गांधी का पुतला फूंककर किया विरोध प्रदर्शन
पढ़े पूरी खबर
स्थानीय सांसद व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की बेटी के विरुद्ध कांग्रेस नेता जयराम रमेश और पवन खेड़ा के द्वारा की गई टिप्पणी के मामले को लेकर भाजपा कार्यकर्ता आक्रोशित हैं। शनिवार देर शाम शहर स्थित कांग्रेस कार्यालय के सामने भाजपा नेता सुधांशु शुक्ला की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला फूंककर विरोध प्रदर्शन किया।
भाजपा नेता सुधांशु शुक्ला ने कहा कि अमेठी में बंद पड़े विकास को स्थानीय सांसद स्मृति ईरानी ने गति दी है। देश की जनता ने राहुल गांधी को पूरी तरह नकार दिया है। उनके नेता द्वारा की गई अभद्र टिप्पणी से संसदीय क्षेत्र की जनता आक्रोशित है।