Bisauli: महिलाओं को साक्षर व जागरूक किए बगैर किसी समाज की उन्नति संभव नहीं: सईदा फातिमा

"इस्लाहे मुआशरा ख़्वातीन कांफ्रेंस का आयोजन हुआ"

Update: 2025-02-24 02:44 GMT

बिसौली: मदरसा फैजान ए रजाए मुस्तफा द्वारा आयोजित इस्लाहे मुआशरा ख़्वातीन कांफ्रेंस का आयोजन किया गया। कॉन्फ्रेंस का आगाज कुरान ए मुकद्दस की आयत ए करीमा से सईदा फातिमा रिजविया ने किया। उन्होंने कहा मुस्लिम समाज में शिक्षा का ग्राफ काफी नीचे है। महिलाओं को साक्षर व जागरूक किए बगैर किसी समाज की उन्नति संभव नहीं है। रविवार को फैजान ए आला हजरत अकेडमी द्वारा संचालित कार्यक्रम की मुख्य अतिथि बरेली शरीफ से तशरीफ लाई आलिमा फाजिला निशात फातिमा अमजदी ने नबी की सिरत ए तैयबा पर रोशनी डालते हुए कहा कि आका को अल्लाह ने दुनिया में रहमत बनाकर भेजा। उन्होंने नबी की लाडली बेटी हजरत ए फातिमातुज्जहरा रजि. अन्हुमा की सिरत ए तैयबा पर रोशनी डालते हुए कहा कि तैयबा ताहेरा खातून ए जन्नत हजरत ए फातिमा की जिंदगी को देखो और अपने मआशरे में ढालो। जिंदगी कामयाब होती हुई नजर आएगी। हमें जमाने में इज्जत और एहतराम की निगाहों से देखा जाने लगेगा। जमाना हमारी ताजीम करने लगेगा।

उन्होंने कहा कि जो इज्जत और एहतराम हमारे आका ने हमें दिया है। वह बड़ा ही आला मर्तबा वाला है। उन्होंने कहा कि आज हमें हिकारत की निगाहों से देखा जा रहा है। इसके जिम्मेदार हम खुद हैं। इससे पहले आलिमा फाज़िला सना खान रिज़्विया, आलिमा फाज़िला शाज़िया फातिमा रिज़्विया, आलिमा फाज़िला खान गोसिया रिज़्विया आदि "छात्राओं" को डिग्री एवं मेडल पहनाकर उनका हौसला अफजाई किया गया। मदरसे के प्रिंसिपल इफ्तेखार अहमद अशरफी ने बताया इस्लाहे मुआशरा ख़्वातीन कांफ्रेंस में मुस्लिम समाज में तालीम, सेहत व महिला सशक्तिकरण के साथ सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं की जानकारी दी गई। इस अवसर पर कमर जहाँ, शबीना बेगम, आसमा बी, रोशनी बेगम, असनाज बेगम, मेहनाज बी, सितारा बेगम, ज़ीनत बेगम आदि ख्वातिनों ने शिरकत की।

Tags:    

Similar News