बिजनौर: सेना के एक जवान की उसकी लिव-इन पार्टनर ने गला घोंटकर हत्या कर दी. फिलहाल, आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है. पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है. साथ ही वारदात को अंजाम देने के पीछे की वजह बताई भी है.यह घटना नजीबाबाद के आदर्शनगर में हुई. हत्यारोपी महिला ने पुलिस को बताया कि पीड़ित अमित सागर (32) अक्सर शराब पीकर उसके साथ मारपीट करता था. रोज-रोज के झगड़े से वह तंग आ गई थी और उससे आजाद होना चाहती थी.

मामले में नजीबाबाद के सर्किल ऑफिसर नितेश प्रताप सिंह ने बताया कि अमित सागर तीन साल से ममता नाम की महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में था. 15 जुलाई को अमित को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां बाद में उसकी मौत हो गई. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पुष्टि हुई कि उसकी मौत गला घोंटने से हुई थी.

Tags: