बिहार: गया में छेड़खानी का विरोध करने पर दो महिलाओं की हत्या, पुलिस की जांच शुरू

Update: 2022-03-12 09:26 GMT

गया: गया जिला के खिजरसराय थाना क्षेत्र अंतर्गत दो महिलाओं को छेड़खानी का विरोध करने पर दोनों की हत्या कर दी गई है। खिजरसराय थाने के अकौनी गांव में शनिवार की सुबह दो महिलाओं की हत्या हो गई। सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंचकर जांच कर रही है। घटना के विषय में बताया गया कि गांव के मुकेश कुमार नामक युवक ने गांव के ही गया पासवान के घर आई एक नाबालिक लड़की के साथ शौच के दौरान छेड़छाड़ किया था।जिसकी शिकायत लड़की ने अपने परिजनों से की। इसके बाद गया पासवान की पत्नी सुशीला देवी एवं भभु कुमन देवी मुकेश के घर इस बात की शिकायत करने उसके घर गई थी। इस बात को लेकर दोनो महिलाएं आरोपी की मां से बात कर रही थी। तभी मुकेश कुमार अपने हाथ मे लिए छुरा से दोनों महिलाओं पर हमला कर दिया। आस पास के लोग इस घटना को देख दहशत में आ गए और गांव में देखते देखते भगदड़ मच गई । प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दोनो खून से लथपथ पड़ी हुई थी। जिसे परिजन मगध मेडिकल हॉस्पिटल ले गए।जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस घटना में शामिल आरोपियों को पकड़ने के लिए छपेमारी कर रही है।

मृतक सुशीला देवी के पति गया पासवान ने बताया कि मुकेश ने अपने भाई एवं अन्य परिजनों की मदद से दोनों महिलाओं की हत्या की है। थाना अध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि घटना में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है। सभी आरोपी फरार है।

Tags:    

Similar News

-->