बाजपुर: जंगलात टीम ने हल्द्वानी स्टेट हाईवे स्थित अमरूद के बगीचे परिसर से खैर की छिली हुई लकड़ी और तराजू बरामद की है। मौके से कोई तस्कर नहीं मिला।
सोमवार को वन विभाग के एसओजी प्रभारी अशोक कुमार टम्टा की अगुवाई में जंगलात टीम ने हल्द्वानी स्टेट हाईवे स्थित गांव नमूना में अमरूद के बागीचे से खैर के 11 गिल्टे करीब 20 क्विंटल लकड़ी बरामद की। मौके से एक तराजू भी जब्त किया गया है। खैर प्रकाष्ठ और तराजू को रामनगर वर्कशाप में सुरक्षित रखा गया है