Basti: 45 वर्षीय व्यक्ति का शव रेल ट्रैक के किनारे मिला
शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को गोण्डा भेजा.
बस्ती: रेलवे ट्रैक के किनारे एक 45 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला. घटना स्थल पहुंचे परिजनों ने शव की शिनाख्त की. मौके पर पहुंची जीआरपी मनकापुर ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को गोण्डा भेजा.
की सुबह साढ़े छह बजे बभनान रेलवे स्टेशन के पूर्वी होम सिग्नल के करीब किलोमीटर संख्या 598/28-32 के बीच डाउन रेलवे लाइन के किनारे एक 45 वर्षीय व्यक्ति का शव स्थानीय लोगों ने देखा. देखते ही देखते घटना स्थल पर आसपास के लोगों की भीड़ एकत्र हो गई. इसकी सूचना लोगों ने स्टेशन मास्टर बभनान को दी. स्टेशन मास्टर बभनान की सूचना पर जीआरपी मनकापुर के उप निरीक्षक पवन कुमार पुलिस टीम के साथ पहुंचे और शव की तलाशी ली.
तलाशी के दौरान उसके पास से यात्रा सम्बंधित कोई अधिकार पत्र नहीं मिला. इसी बीच रोते-बिलखते घटना स्थल पहुंची मृतक की पत्नी गोण्डा जनपद के छपिया थानाक्षेत्र के करनपुर गांव निवासी रुकसाना खातून, बेटा इरफान, इरशाद, पुत्री रानी, सानिया ने शव की पहचान की. शव की शिनाख्त रमजान (45) पुत्र स्व. हनीफ के रूप में हुई. रुकसाना खातून ने बताया कि वह को अपने मायके शाहपुर नवाबगंज गोण्डा चली गई थी. यह हादसा कैसे हुआ कुछ समझ में नहीं आ रहा है. रमजान दिहाड़ी मजदूर करके परिवार का भरण-पोषण करता था. स्थानीय लोगों का कहना था कि वह नशे का आदी था.
घटनास्थल के पास रेलवे लाइन के किनारे सरकारी शराब की दुकान है. इस बाबत जीआरपी मनकापुर के उप निरीक्षक पवन कुमार ने बताया कि शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम को गोंडा भेजा गया. प्रथम दृष्टया मौत का कारण ट्रेन की ठोकर लगना प्रतीत हो रहा है.