Bareilly: महिला को दूसरे पति ने ब्लेड से गला रेतकर उतारा मौत के घाट

Update: 2025-07-15 12:05 GMT
Bareilly बरेली । इज्जतनगर थाना क्षेत्र के सिद्धार्थ नगर में ब्लेड से गला रेतकर महिला की हत्या कर दी गई। महिला का शव मकान सुबह मिलने के बाद हड़कंप मच गया। उधर महिला का पति मौके से फरार हो गया था। हत्या का नामजद मुकदमा पति के खिलाफ पुलिस लिख रही थी।
दरअसल 30 वर्षीय महिला दीपा उर्फ दीपमाला निवासी फतेहगंज पश्चिमी अपने पति राजीव के साथ इज्जतनगर के मोहल्ला सिद्धार्थनगर में किराए के मकान में हाल ही में रहने के लिए आई थी। महिला नगर निगम में सफाई कर्मचारी के पद पर तैनात थी। एसपी सिटी मानुष पारीक और सीओ तृतीय पंकज श्रीवास्तव ने भी मौके पर जाकर निरीक्षण किया। वारदात सोमवार रात की बताई जा रही है। मकान मालिक के मुताबिक उसने राजीव और दीपा दोनों को एक साथ आखिरी बार सोमवार शाम देखा था।
दीपा के पहले पति की हो चुकी है मौत
दीपा की राजीव से दूसरी शादी हुई थी। उसके पहले पति अशरफ खां छावनी निवासी बब्लू की पांच साल पहले मौत चुकी है। बब्लू नगर निगम में सफाई कर्मचारी के पद पर तैनात था। दीपा की मृतक आश्रित में नौकरी लगी थी। इस बीच वह मॉडल टाउन निवासी राजीव के संपर्क में आई और दोनों ने शादी कर ली। शादी के बाद 18 महीने तक दोनों सिद्धार्थनगर स्थित इसी मकान में रहे।
दिल्ली से लौटकर आया था राजीव
राजीव कुछ समय कपड़े का कारोबार करने दिल्ली चला गया था। वापस आने पर दीपा और राजीव ने दोबारा वही कमरा किराए पर बीती 11 जुलाई को लिया था। मकान मालिक ने पुलिस को बताया कि सोमवार शाम को राजीव ने उन्हें फोन किया था कि किचन की लाइट नहीं जल रही है। जिसके बाद वह कमरे पर गए थे। जहां आखिरी बार उन्होंने दीपा और राजीव को साथ देखा था। सुबह जब देखा तो कमरे का दरवाजा खुला था और दीपा की गला रेतकर हत्या की गई थी।
Tags:    

Similar News