Bareilly: किशोरी से दुष्कर्म मामले में दो संदिग्ध हिरासत में, पुलिस कर रही जांच

Update: 2025-04-02 07:17 GMT
Bareilly बरेली : सिटी स्टेशन के पास बृहस्पतिवार रात ट्रेन से धक्का देकर एटा की 14 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म करने के मामले में जीआरपी दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। दोनों सीसीटीवी कैमरे में रेलवे स्टेशन के आसपास घूमते हुए दिखाई दिए हैं। जीआरपी जल्द खुलासा करने का दावा कर रही है।
सीओ जीआरपी एके सिंह ने बताया कि अब तक आरोपी के संबंध में कोई ठोस क्लू नहीं मिला है लेकिन दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर खुलासा कर दिया जाएगा।
Tags:    

Similar News