Bareilly: ट्रैक्टर-ट्राली पलटी, गन्ना लदे ट्रक का हादसा

Update: 2025-11-29 09:29 GMT

बरेली: नेशनल हाईवे पर टायर पंक्चर होने से गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई। गांव गोपालपुर निवासी चालक विकास ने बताया वह शुक्रवार को भोजीपुरा के पचदौरा सेंटर से ट्रैक्टर-ट्राली मे गन्ना लादकर मीरगंज स्थित गन्ना मिल जा रहे थे। नेशनल हाईवे पर रूकुमपुर यात्री शेड के पास टायर पंक्चर हो गया। जिससे वह ट्रैक्टर ट्रॉली को रोड किनारे खड़ा करके पंक्चर जोड़ने वाले मिस्त्री को बुलाने चले गए।

गन्ने का अधिक लोड होने के कारण दूसरा टायर फटने से ट्राली पलट गई। गनीमत रही ट्राली रोड किनारे की तरफ नही पलटी, जिससे यातयात बाधित नही हुआ।

Tags:    

Similar News