Bareilly: फिर जिले का मौसम बदलेगा , होली पर बारिश की संभावना

Update: 2025-03-10 05:11 GMT
Bareilly बरेली: तेज धूप खिलने से रविवार को पारा 30 डिग्री के पार पहुंच गया। एक बार फिर जिले का मौसम बदलेगा। मौसम विभाग ने 11 और 12 मार्च को तेज हवाएं चलने और 13 और 14 मार्च यानी होली वाले दिन बारिश की भविष्यवाणी की है।
मौसम विभाग की वेबसाइट के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 1.4 डिग्री सेल्सियस अधिक 30.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.1 डिग्री सेल्सियस कम 13.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
मंगलवार और बुधवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री के आसपास जा सकता है। इसके बाद रात के तापमान में बढ़ोत्तरी होगी और फिर बारिश होगी। इसके बाद तापमान में कुछ गिरावट दर्ज की जाएगी।
Tags:    

Similar News