Bareilly: धरने की कार्रवाई सुबह से शाम तक चली, सफाईकर्मी लौटे

Update: 2025-10-14 10:10 GMT

बरेली: कस्बे के सभासद के द्वारा लगातार किए जा रहे उत्पीड़न के खिलाफ सफाईकर्मी नगर पंचायत कार्यालय परिसर में धरने पर बैठ गए। शाम करीब 5 बजे चेयरमैन और ईओ ने दो दिन मे सभी मांगे पूरी करने का दावा करके धरना प्रदर्शन खत्म करा दिया।

सोमवार को नगर पंचायत कार्यालय परिसर मे उत्पीड़न के खिलाफ सफाई कर्मी यूनियन अध्यक्ष राजेश कुमार की अगुवाई में सफाई कर्मी सुबह 6 बजे प्रदर्शन करने लगे। राजेश कुमार ने बताया पिछले 8 वर्ष से कार्य कर रहे सफाई कर्मियों को हटाकर दिया गया उन्हें माह का वेतन तक नही दिया गया।

महिला कर्मचारी से ड्यूटी के बाद रात के समय कार्य कराया जा रहा है। कई मांगों को लेकर पूरे दिन चला धरना प्रदर्शन को शाम को चेयरमैन इमराना बेगम और ईओ पुष्पेंद्र सिंह राठौर से वार्ता के बाद समाप्त कर दिया गया। अफसरों ने दो दिन मे सभी मांगे पूरी करने का समय मांगा।

Tags:    

Similar News