Bareilly: चांद न दिखने से रमजान का आखिरी रोजा आज

Update: 2026-03-20 10:49 GMT

बरेली: शहर मे गुरुवार को ईद का चांद देखने की कोशिश की गई। लेकिन ईद का चांद नजर नहीं आया और न ही कहीं से चांद देखे जाने की शहादत हुई। ऐसे में शुक्रवार को अलविदा की दूसरी नमाज अदा होगी, जबकि ईद उल फितर शनिवार को मनाई जाएगी। गुरुवार को सऊदी अरब में चांद नजर आ गया है, ऐसे में वहां शुक्रवार को ईद मनाई जाएगी। दरगाह आला हजरत की ओर से गुरुवार को ईद का चांद देखने की अपील की गई थी। जिसको लेकर हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए थे।

गुरुवार को मगरिव की नमाज के बाद दरगाह आला हजरत, खानकाह ए नियाजिया समेत अन्य दरगाह और मस्जिदों से ईद का चांद देखने की कोशिश की गई। लेकिन इंद का चांद नजर नहीं आया। जिससे तय हो गया कि शुक्रवार को 30वां रोजा रखा जाएगा। जबकि दूसरी अलविदा की नमाज अदा की जाएगी। वही शुक्रवार को 30 रोजे पूरे होने के वाद चांद नजर आने पर शनिवार को ईद मनाई जाएगी। गुरुवार को सऊदी अरव मे 30 रोजे के बाद ईद का चांद नजर आ गया। ऐसे में वहां शुक्रबार ईद मनाई जाएगी। जिले मे भी शनिवार को ईद की नमाज को लेकर सभी मस्जिद और ईदगाह में तैयारी पूरी कर ली गई। रमजान की रौनक मुस्लिम वाहुल्य इलाकों में देर रात तक देखी जा रही है। आजमनगर और सैलानी में रोजा इफ्तार के बाद से सुबह सहरी तक खानपान के शौकीनों को जमावड़ा लगा रहता है।

पुराना शहर, कांकरटोला, कुतुबखाना आजमनगर, सस्साय खाम, किला क्षेत्र के बाजारों मे रात का नजारा भी बदला हुआ है। सैलानी पर कवाव विस्वानी हलीम, लजीज शाही पकवानों के अलावा चाय बंद का स्वाद लोग लेते हैं।

Tags:    

Similar News