Bareilly: तकनीकी खराबी से वेतन भुगतान बाधित

Update: 2026-03-02 11:30 GMT

बरेली: एक मार्च को रविवार होने के कारण 28 फरवरी को ही वेतन जारी करने का आदेश शासन ने दिए थे। वेसिक शिक्षा विभाग मे कार्रवाई पूरी कर ट्रेजरी ने भी हरी झंडी देने की तैयारी की लेकिन सर्वर फेल होने के कारण वेतन जारी नही हो सका। दो मार्च से होली का अवकाश घोषित होने के कारण शिक्षक, कर्मचारियों को काफी निराशा है। प्राथमिक शिक्षक संघ के वरिष्ठ शिक्षक नेता हरीश बाबू शर्मा ने कहा सरकार का फैसला बेहतर था। सब होली पर्व से पहले वेतन की वजह से खुश थे, मगर वेतन न आने से निराशा हुई। सबसे हास्यास्पद हालात बेसिक शिक्षा मे है, यहां दीवाली पर दिया जाने वाला सरकारी बोनस होली तक भी नही दिया गया है। उनका कहना है कि सरकार की मंशा पर अफसर पानी फेर रहे हैं।

संविदाकर्मियों की होली रहेगी बेरंग: शासन ने निर्देश दिया था कि संविदाकर्मियों, आउटसोर्सिंग कर्मियों का वेतन 28 फरवरी तक जारी कर दिया जाए। इसके बाद भी स्वास्थ्य विभाग के 200 से अधिक संविदाकर्मियों को वेतन नही मिल सका है। अब अवकाश के चलते 4 मार्च तक सीएमओ कार्यालय बंद हो गया है। संविदाकर्मियों को वेतन अब होली बाद ही मिलने की उम्मीद है।

Tags:    

Similar News