Bareilly: शिक्षक संघ का बड़ा फैसला, आंदोलन की तैयारी तेज

Update: 2026-03-13 09:45 GMT

बरेली: थाना क्षेत्र के गांव खिरका के कंपोजिट विद्यालय मे गुरुवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने समीक्षा बैठक की। जिलाध्यक्ष शिव स्वरूप शर्मा की अध्यक्षता मे हुई बैठक मे तहसील अध्यक्ष हेमेंद्र गंगवार ने संगठन की रणनीति पर प्रकाश डाला। आईटी सेल के जिला प्रभारी शशिभूषण कश्यप ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी बात प्रभावी ढंग से रखने के बारे में बताया। जिला उपाध्यक्ष हरीश बाबू गंगवार ने चार अप्रैल को दिल्ली के रामलीला मैदान मे होने वाली महारैली मे जाने की जानकारी दी।

यहां संजय कुमार शर्मा, गुलरेज जैदी, जितेंद्र पाल सिंह, अमित सिंह, हेमंत गंगवार, समर पाल गंगवार, मो. रईस, राजेंद्र पाली, राहिद खान, चंद्रपाल आदि रहे।

Tags:    

Similar News