Bareilly: छात्र परिषद ने कॉलेज में अव्यवस्थाओं पर किया विरोध प्रदर्शन

Update: 2025-10-07 10:56 GMT

बरेली: बरेली कॉलेज में फैली तमाम अनियमितताओं को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बरेली महानगर के कार्यकर्ताओं ने महानगर मंत्री आनंद कठेरिया के नेतृत्व में प्राचार्य प्रो. ओपी राय का घेराव किया। कार्यकर्ता लगातार दो घंटे तक ऑफिस में आंदोलन करते रहे। पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि कॉलेज में 18 हजार से अधिक विद्यार्थी पढ़ते हैं लेकिन यहां पीने के पानी की व्यवस्था नही है। सूचना केंद्र न होने से दिक्कत होती है। प्रॉक्टोरियल बोर्ड की टीम कोई देखरेख नही कर रही है और लगातार बाहरी छात्र अपना अड्डा जमाए हुए है। महानगर मंत्री आनंद कठेरिया ने कहा अगर सभी समस्याओं का समाधान नही हुआ तो विद्यार्थी परिषद उग्र आंदोलन करने को बाध्य होगी।

कार्यकर्ताओं ने महाविद्यालय परिसर के अंदर पानी की व्यवस्था को लेकर प्राचार्य को जगह-जगह पानी की टंकियां और वाटर कूलर दिखाए। बरेली कॉलेज इकाई मंत्री गौरव गंगवार ने कहा कि कॉलेज में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं। अनन्या झा, दीपिका कश्यप, खुशी ठाकुर, रोशनी, रघुवंशी, आदर्श कुमार, केशव कनौजिया, नितिन चौधरी, वंश सक्सेना, प्रिंस यादव आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Tags:    

Similar News