Bareilly: स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती, जल्द होगी विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति

Update: 2026-01-09 09:25 GMT

बरेली: सरकारी अस्पतालों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी दूर करने के लिए प्रदेश सरकार प्रयास कर रही है। कार्डियोलाजिस्ट समेत अन्य विशेषज्ञ चिकित्सकों की राजकीय अस्पतालों में तैनाती की जाएगी और उनको अधिकतम पांच लाख प्रति माह वेतन दिया जाएगा। सभी जिलों के सीएमओ को निर्देश दिया गया है।

यह कहना है उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक का। गुरुवार को उपमुख्यमंत्री ने पीरबहोडा स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि केंद्र पर सफाई व्यवस्था बेहतर है। कम जगह मे सीमित संसाधनों का समुचित उपयोग किया गया है। दवाएं हैं, स्टाफ का मरीजों से व्यवहार संतोषजनक है।

भाजपा सरकार में एक जिला एक मेडिकल कॉलेज योजना पर काम चल रहा है। पहले 17 मेडिकल कॉलेज थे, अब इनकी संख्या 80 से अधिक हो गई है। निरीक्षण के दौरान सांसद छत्रपाल गंगवार, जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, विधायक डॉ राघवेंद्र शर्मा, सीएमओ डॉ. विश्राम सिंह, डिप्टी सीएमओ डॉ. लइक आदि मौजूद रहे।

Tags:    

Similar News