Bareilly: मतदाता जागरूकता अभियान में शिवचरन कश्यप का संदेश

Update: 2025-11-17 10:04 GMT

बरेली: सपा कार्यालय मे रविवार को एसआईआर को लेकर विधानसभा अध्यक्षों एवं ब्लॉक प्रभारियों की बैठक हुई। इसमें सभी प्रभारियों और वरिष्ठ नेताओं के सुझाव लिए गए और जिम्मेदारियां तय की गई। जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप ने कहा कि मतदाता पुनरीक्षण मे बहुत कम समय बचा है। सभी प्रभारी बूथ स्तर पर पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं का सहयोग लेकर, एक-एक वोट का एसआईआर से संबंधित फार्म भरवा कर जमा करवाएं। अगर यह नहीं हो पाया तो आने वाले चुनाव मे बहुत दिक्कत होगी।

बैठक मे रविंद्र सिंह यादव, कदीर अहमद, मलखान सिंह यादव, कलीमुद्दीन, आनंद सिंह यादव, अशोक यादव, सुरेंद्र सोनकर, संजीव सक्सेना, बीडी वर्मा, विजेंद्र पटेल, पुरुषोत्तम गंगवार, पीयूष वर्मा, भारती चौहान, बृजेश श्रीवास्तव, जितेंद्र मुंडे, संजीव कश्यप, अमित चौधरी, नासिर रजा आदि रहे। बाद मे नवनियुक्त समाजवादी पिछड़ा वर्ग के अध्यक्ष मनोहर लाल गंगवार एवं लोहिया वाहिनी के प्रदेश सचिव गोकरन यादव का जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप, अर्जुन पटेल, सिंटू पटेल, कमल पटेल, राजेश्वर सिंह यादव, बादशाह गंगवार, गंगा सिंह यादव, सत्यवीर गंगवार, अमित गंगवार, नरेंद्र गंगवार, नरेश कश्यप, नरेंद्र गंगवार आदि ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया।

Tags:    

Similar News