Bareilly: बारिश और ओलों से बदला मौसम, ठंडक का मज़ा

Update: 2025-10-07 10:43 GMT

बरेली: जिले मे सोमवार शाम तेज हवा के साथ झमाझम बारिश हुई। कुछ इलाकों मे ओलावृष्टि भी हुई। इससे लोगों को हल्की ठंडक का अहसास हुआ। मौसम विभाग ने मंगलवार को भी हल्की से मध्यम बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इसके बाद से मौसम शुष्क रहेगा। सोमवार को सुबह से धूप खिली लेकिन कुछ देर बाद बादल छा गए। दिन भर ऐसे ही मौसम बदलता रहा, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी का अहसास हुआ। दोपहर 3:30 बजे के बाद घने बादल छाने के साथ गरजने लगे। कुछ देर बाद तेज हवाएं चलीं और फिर झमाझम बारिश हुई।

जिले में अधिकतम तापमान में 32.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं हवा में नमी सुबह 67 प्रतिशत और शाम को 86 प्रतिशत दर्ज की गई। आंचलिक मौसम केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉ. अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार को बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अनुसार मध्यम से भारी बारिश के आसार है। बारिश से अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज हो सकती है। वहीं 8 अक्टूबर को बादल छाए रहेंगे और इसके बाद आसमान साफ रहेगा। इस दौरान औसतन अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज होने का पूर्वानुमान है।।

Tags:    

Similar News