Bareilly: उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों का सम्मान

Update: 2026-02-27 12:53 GMT

बरेली: पुलिस परिवार के बीच आपसी समन्वय और सौहार्द बढ़ाने के उद्देश्य से पुलिस लाइन मे गुरुवार को भव्य बड़ा खाना और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि अपर पुलिस महानिदेशक रमित शर्मा और विशिष्ट अतिथि उपमहानिरीक्षक रेंज अजय कुमार साहनी ने किया। समारोह का शुभारंभ शाम 6:50 बजे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य के निर्देशन में हुआ। विशिष्ट अतिथि और मुख्य अतिथि का पुलिस परंपरा के अनुसार स्वागत किया गया। कार्यक्रम में डीएम अविनाश सिंह, एसपी सिटी मानुष पारीक, सीडीओ देवयानी समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। समारोह का मुख्य आकर्षण प्रशस्ति पत्र वितरण समारोह रहा। कानून व्यवस्था बनाने रखने मे उत्कृष्ट कार्य करने वाले और कर्तव्यनिष्ठा दिखाने वाले 68 पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया।

उच्चाधिकारियों ने जवानों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें जनता की सेवा के लिए प्रेरित किया। परेड ग्राउंड मे औपचारिकताओं के बाद रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत हुई। पुलिस परिवार के सदस्यों और जवानों ने विभिन्न प्रस्तुतियों के माध्यम से खूब वाहवाही लूटी। अंत मे सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने एक साथ बैठकर पारंपरिक बड़ा खाना का आनंद लिया। मुख्य अतिथि ने कहा कि इस तरह के आयोजन न केवल पुलिसकर्मियों के मानसिक तनाव को कम करते है। टीम भावना और अपनत्व को भी मजबूत करते है। अंत मे एसएसपी अनुराग आर्य ने सभी का आभार जताया।

Tags:    

Similar News