Bareilly: पुलिस ने फतेहगंज में बंदूक के साथ युवक को पकड़ा

Update: 2025-09-15 07:18 GMT

बरेली: थाना पुलिस टीम ने शनिवार की रात मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक बड़ी सफलता प्राप्त की। रहपुरा अंडरपास से आगे रबड़ फैक्ट्री के खाली पड़े मैदान के पास से संजीव पुत्र सरनाम सिंह निवासी ग्राम भोलापुर को एक नाजायज देशी बन्दूक 12 बोर व 04 जिन्दा कारतूस 12 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया। मामले मे केस दर्ज किया है।

आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया। पुलिस टीम मे प्रभारी निरीक्षक अभिषेक कुमार, उपनिरीक्षक पंकज कुमार, हे.का. नेपाल सिंह, प्रदीप कुमार, का. जितेन्द्र कुमार साथ रहे।

Tags:    

Similar News