Bareilly: पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का किया भंडाफोड़
"आधा दर्जन बाइकें बरामद"
बरेली: जनपद की थाना फरीदपुर पुलिस ने बुधवार को बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। बदमाश बाइकों के इंजन और चेचिस नंबर मिटाकर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर उन्हें बेच देते थे। पुलिस ने उनके पास से छह चोरी की बाइकें बरामद की हैं। एसपी साउथ अंशिका वर्मा ने बताया कि उन्हें मुखबिर से सूचना मिली की बदमाश चोरी की बाइकों के साथ रेशम बाग के निकट हाइवे के किनारे खड़े हैं। पुलिस की टीम ने तीन बदमाशों को घेराबंदी करके दबोच लिया। पूछताछ में बदमाशों ने अपने नाम सुहैल पुत्र वली उल्ला निवासी मोहल्ला भूरे खां गौटिया फरीदपुर, इमरान पुत्र अशरफ निवासी मोहल्ला भूरे खां गौटिया फरीदपुर, अयान पुत्र आले हसन निवासी नई बस्ती बिनावर बदायूं बताया। पुलिस के अनुसार अयान पेशे से बाइक मैकेनिक है।
वह चोरी की बाइकों के इंजन और चेचिस नंबर घिसकर उस पर नकली नंबर उकेरता था, ताकि चोरी की बाइकों की पहचान न हो सके। सुहैल और इमरान बाइक चोरी की घटनाओं में उसका साथ देते थे। अलग-अलग पार्ट्स में बेचते थे बदमाश पुलिस ने बदमाशों के पास से छह चोरी की बाइकें बरामद की हैं। बरामद सभी बाइकों के इंजन और चेचिस नंबर मिटाकर नकली नंबर डाले गए हैं। पुलिस का कहना है कि यह गिरोह काफी समय से सक्रिय था। बाइकों के पार्ट्स अलग अलग करके बेचता था। तीनों आरोपियों के खिलाफ पहले से भी कई मुकदमे दर्ज हैं।
फरीदपुर और फतेहगंज पूर्वी थानों में इनके खिलाफ बाइक चोरी के केस चल रहे है।