Bareilly: पुलिस ने सिर काटने की धमकी देने वाला चोटी कटवा को दबोचा

"सरकार बदलने पर हिंदुओं को घर में घुसकर चुन-चुनकर मारने की धमकी दी थी"

Update: 2025-04-26 08:52 GMT

बरेली: मोईन सिद्दीकी उर्फ चोटी कटवा को पुलिस ने शुक्रवार को महिला और उसके बेटे को गंभीर धमकी देने के आरोप मे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने कथित तौर पर सिर धड़ से अलग करने और सरकार बदलने पर घर में घुसकर चुन-चुनकर मारने की धमकी दी थी। लोधी टोला पुराना शहर मे प्राचीन कुएं को पाटने के विवाद मे महिला को बेटे का सिर धड़ से अलग करने और सरकार बदलने पर हिंदुओं को घर में घुसकर चुन-चुनकर मारने की धमकी देने के आरोपी मोईन सिद्दीकी उर्फ चोटी कटवा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

लोधी टोला निवासी माया देवी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनके घर के पास एक प्राचीन कुआं है। बस्ती के हिंदू तमाम धार्मिक रीति-रिवाज और अनुष्ठान इसी कुएं पर करते हैं।

दूसरे पक्ष के लोग इसके विरोध मे रहते हैं। उनका बेटा जीतू कुएं को लेकर कई बार नगर निगम में शिकायत कर चुका था। इस वजह से मोईन सिद्दीकी उर्फ चोटी कटवा रंजिश मान रहा था। 17 अप्रैल की शाम को मोईन सिद्दीकी ने उसके बेटे का सिर धड़ से अलग करने और सरकार बदलने पर हिंदुओं को घरों में घुसकर मारने की धमकी दी। बारादरी थाना प्रभारी धनंजय पांडे ने बताया कि शुक्रवार को आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया है। उस पर पहले से ही तीन मुकदमे दर्ज है। एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि शिकायत के बाद मामला गंभीरता से लिया गया और मोईन सिद्दीकी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

Tags:    

Similar News