Bareilly: चपरासी ने 7वीं की छात्रा से किया दुष्कर्म का प्रयास किया

Update: 2025-09-24 08:40 GMT

बरेली: जनपद की थाना आंवला क्षेत्र के कस्बे के एक सरकारी स्कूल मे सातवीं कक्षा की छात्रा के साथ चपरासी ने दुष्कर्म का प्रयास किया। चीख पुकार करने पर गला दबाकर जान से मारने की धमकी दी। छात्रा के पिता ने पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। कस्बे के एक मोहल्ला निवासी पिता ने बताया कि उसकी 12 वर्षीय बेटी कस्बे के ही एक सरकारी विद्यालय में कक्षा 7 में पढ़ती है। मंगलवार को बेटी स्कूल नही गई थी लेकिन विद्यालय के चपरासी ने बेटी की एक सहपाठी के जरिये उसे बुलवा लिया। आरोप है कि स्कूल पहुंचने पर चपरासी ने उसे बहाने से कमरे में बुलाया।

जहां दरवाजा बंद कर उसके साथ जबरन दुष्कर्म का प्रयास किया। छात्रा के चिल्लाने पर चपरासी ने उसका गला दबा दिया और धमकी दी कि अगर शोर मचाया तो जान से मार देगा। छात्रा किसी तरह कमरे से बाहर भागी और प्रधानाचार्य के पास पहुंचकर उन्हे घटना बताई लेकिन उन पर आरोप है कि उन्होंने छात्रा को डांटते हुए कहा कि वह इस बात को किसी को न बताए।

नहीं तो उसकी जिंदगी खराब हो जाएगी। इसके बाद प्रधानाचार्य ने छात्रा को बाइक से घर भिजवा दिया। घर पहुंची छात्रा ने रोते हुए परिजनों को पूरी घटना बताई। इसके बाद छात्रा के पिता उसे लेकर स्कूल पहुंचे लेकिन आरोप है कि प्रधानाचार्य ने मामले को दवाने की कोशिश करते हुए चपरासी को भगा दिया और परिवार को मामला रफा दफा करने की सलाह दी। पीड़ित छात्रा के पिता ने घटना की तहरीर दी है। इंस्पेक्टर आंवला कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि आरोपी सुमित गुप्ता निवासी पुरानी पुलिस चौकी कस्बा आंवला के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। उसकी गिरफ्तारी करने के लिए दबिश दी जा रही है।।

Tags:    

Similar News