Bareilly: समीक्षा में निर्मोज यादव ने कहा, पीडीए चर्चा को बढ़ावा देना होगा

Update: 2025-05-30 10:51 GMT

बरेली: शहर विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी निर्मोज यादव ने कहा कि 2027 में अगर समाजवादी पार्टी की सरकार बनाना चाहते हैं तो एक-एक कार्यकर्ता को सामूहिक प्रयास करने होंगे, तभी यह सपना साकार होगा। संकल्प लेकर अपने बूथ को मजबूत करें। उन्होंने यह बातें गुरुवार को पार्टी कार्यालय पर विधानसभा क्षेत्र और बूथ संगठन की समीक्षा के दौरान कही। बोले कि विधानसभा का चुनाव लड़ने के लिए अगर लालायित हैं तो विधानसभा क्षेत्र में ज्यादा से ज्यादा पीडीए पंचायत करानी होंगी। विधानसभा संगठन को प्रत्येक सेक्टर में कम से कम 100 पीडीए पंचायतें करानी जरूरी हैं।

उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि, इस पार्टी ने दूषित माहौल बना दिया है। अध्यक्षता कर रहे महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी ने कहा कि लोकसभा चुनाव में जोन और सेक्टर प्रभारियों की मेहनत ने हार के अंतर को कम किया है। कैंट विधानसभा में तो मामूली अंतर से पीछे रह गए हैं। जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए सभी को सार्थक प्रयास करने चाहिए। इससे पहले कार्यकर्ताओं ने प्रभारी निर्मोज यादव का झुमका तिराहे पर स्वागत किया।

पूर्व जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव, प्रदेश प्रवक्ता मो. साजिद, जिला कोषाध्यक्ष अशोक यादव, शहर विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष हसीब खान, कैंट विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष रोहित राजपूत, छात्र सभा महानगर अध्यक्ष विक्रांत पाल, लोहिया वाहिनी महानगर अध्यक्ष मेराज अंसारी, व्यापार सभा महानगर अध्यक्ष नीरज गुप्ता, अल्पसंख्यक सभा महानगर अध्यक्ष मोहसिन खान, जिलाध्यक्ष असलम खान, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ महानगर अध्यक्ष आदित्य कश्यप, राजेश अग्रवाल, महिला सभा जिलाध्यक्ष स्मिता यादव, गोविंद सैनी, दिनेश यादव, सुनील सागर, अमित गिहार, राजेश्वरी यादव, शकील खां, अनिल पाठक, राकेश मिश्रा आदि मौजूद रहे।

Tags:    

Similar News