Bareilly: ब्लैकमेल कर भांजे ने किया दुष्कर्म, मामला दर्ज

Update: 2026-04-26 08:07 GMT

बरेली: जनपद के थाना सीबीगंज क्षेत्र मे बहन के बेटे ने युवती का नहाते समय वीडिया बना निया और फिर नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर रेप किया। उसका भी वीडियो बनाने के बाद आरोपी आए दिन उससे रेप करने लगा। जब युवती का रिश्ता तय हुआ तो आरोपी ने अश्लील वीडियो-फोटो की जानकारी देकर शादी तुड़वा दी। इस मामले में थाना सीबीगंज मे मुकदमा दर्ज कराया है। थाना सीबीगंज क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी युवक उसकी बहन का बेटा है और उसके घर आना-जाना था। करीब दो साल पहले आरोपी चुपके से घर में घुस आया और नहाते समय उसकी अश्लील वीडियो बना ली।

इसके बाद वीडियो दिखाकर ब्लैकमेल करने लगा। आरोपी ने एक दिन उन्हें कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर मर्जी के खिलाफ शारीरिक संबंध बनाए। आरोपी ने इसका भी वीडियो और फोटो बना लिया। फिर वह अश्लील फोटो व वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर बार-बार रेप करने लगा। बदनामी के डर से वह चुप रही। इसी बीच फरीदपुर मे उनका रिश्ता तय हो गया और निकाह के लिए 13 जून की तारीख तय हुई। इसकी जानकारी होने पर आरोपी ने लड़का पक्ष के यहां जाकर उनकी अश्लील वीडियो और फोटो की जानकारी देकर रिश्ता तुड़वा दिया। इस पर उन्होंने आरोपी के खिलाफ थाना सीबीगंज मे मुकदमा दर्ज कराया है।

Tags:    

Similar News