Bareilly: आश्वासन के बाद नगर निगम कर्मियों की हड़ताल समाप्त

Update: 2025-11-10 12:16 GMT

बरेली: नगर निगम मे एबीवीपी कार्यकर्ताओं द्वारा हंगामा करने के विरोध मे हड़ताल पर उतरे सफाई कर्मियों ने तीसरे दिन हड़ताल खत्म कर दी। रविवार की दोपहर नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य, दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री व एससी-एसटी आयोग के सदस्य उमेश कठेरिया के हस्तक्षेप के बाद कर्मचारियों ने काम पर लौटने का फैसला लिया। तीन दिन से जारी हड़ताल के कारण पूरे शहर मे सफाई व्यवस्था ठप हो गई थी। गलियों और सड़कों पर जगह-जगह कूड़े के ढेर लग गए थे। हड़ताल खत्म होने के बाद नगर निगम की गाड़ियां शाम से ही कूड़ा उठाने के लिए निकल पड़ी। नगर निगम कर्मचारी संघ और उत्तर प्रदेशीय सफाई कर्मचारी संघ से जुड़े पदाधिकारियों ने कहा कि जब तक एबीवीपी कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई नही होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

हालांकि सरकार के प्रतिनिधियों द्वारा कार्रवाई के आश्वासन पर फिलहाल हड़ताल स्थगित कर दी गई है। सरकारी हस्तक्षेप से टूटा गतिरोध दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री उमेश कठेरिया ने कर्मचारियों से संवाद करते हुए कहा सरकार कर्मचारियों के साथ है। घटना की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने भी धरना स्थल पर पहुंचकर कर्मचारियों से काम पर लौटने का आग्रह किया और दोषियों पर कार्रवाई का भरोसा दिया। इसके बाद कर्मचारियों ने हड़ताल समाप्त कर दी। शहर मे फिर शुरू हुआ कूड़ा उठाव कर्मचारियों के धरना समाप्त करते ही नगर निगम की सफाई टीमे सक्रिय हो गई। डलावघरों से कूड़ा उठना शुरू हो गया और सड़कों की सफाई का काम भी दोबारा शुरू किया गया।

Tags:    

Similar News