Bareilly: कबाड़ वाहन अब थानों से हटकर जाएंगे डंपिंग यार्ड

"एसएसपी ने किया लोकार्पण"

Update: 2025-06-26 13:59 GMT

बरेली: ऑपरेशन क्लीन के तहत अब थानों मे खड़े-खड़े कबाड़ हो रहे वाहनों को डंपिंग यार्ड मे शिफ्ट किया जाएगा। इससे थानों मे जगह की कमी दूर होगी और परिसर में फैली अव्यवस्था भी दूर होगी। बुधवार को एसएसपी अनुराग आर्य ने इज्जतनगर क्षेत्र मे सहारा ग्राउंड के पास नवनिर्मित डंपिंग यार्ड का उद्घाटन किया। डंपिंग यार्ड को खासतौर पर उन वाहनों के लिए तैयार किया गया है, जो कई साल से थानों में जगह घेरे खड़े हैं। थानों में जगह की कमी और अव्यवस्था से निपटने के लिए बरेली पुलिस ने यह स्मार्ट पहल की है। जिसमें लावारिस, सीज और मुकदमों से जुड़े वाहनों को थानों की परिधि से हटाकर यार्ड में खड़ा किया जाएगा। एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि थानों के बाहर और भीतर खड़े लावारिस वाहनों से जहां अव्यवस्था फैलती थी और इससे नीलामी प्रक्रिया और रिकॉर्ड रखरखाव में भी मुश्किल होती थी। यह डंपिंग यार्ड इन तमाम परेशानियों का समाधान देगा। यहां सुरक्षा के साथ-साथ रिकॉर्डिंग और निगरानी की भी व्यवस्था की गई है।

इसमे लाए गए सभी वाहनों की नीलामी भी समय-समय पर की जाएगी। इस मौके पर एसपी सिटी मानुष पारीक, एएसपी उत्तरी मुकेश चंद्र मिश्र, एएसपी ट्रैफिक मोहम्मद अकमल खान, सीओ प्रथम आशुतोष शिवम, सीओ तृतीय पंकज श्रीवास्तव, सीओ हाईवे नीलेश मिश्र और थाना इज्जतनगर थाना प्रभारी बिजेंद्र सिंह समेत अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

Tags:    

Similar News