Bareilly: एक सप्ताह से शहर में जाम और ट्रैफिक का कहर

Update: 2026-02-10 14:32 GMT

बरेली: शहर की ट्रैफिक व्यवस्था बेपटरी दौड़ रही है। राहगीरों को हर तरफ जाम से जूझना पड़ता है। सोमवार को सिटी स्टेशन रोड, पटेल चौक, नावल्टी, पुराना बस स्टैंड रोड, महादेव सेतु और कोहाड़ापीर पर भीषण जाम पूरे दिन रहा। पूरे दिन लोगों को जाम में जूझना पड़ा। एक सप्ताह से शहर की यातायात व्यवस्था बिगड़ी हुई है। बरेली सिटी- किला रोड पर लोको निर्माण विभाग सड़क बना रहा है। ऐसे मे वन वे कर दिया। जिससे सिंगल लेन के कारण जाम की समस्या हो रही है। बाकरगंज क्रासिंग से चौपुला तक जाम रहा। जिसमें वाहन रेंगते रहे। पांच से सात मिनट की दूरी को 25 मिनट तक पूरा किया। किला मिनी बाइपास से बरेली सिटी की ओर काफी ट्रैफिक इज्जतनगर को डायवर्ट कर दिया गया है।

अगर किसी को सिविल लाइंस की ओर जाना है तो वह महादेव सेतु की ओर इज्तनगर से डायवर्ट होता है। इसी तरह से चौपुला से सिटी जाने वाला ट्रैफिक भी जाम से बचने को पटेल चौक नॉवल्टी से महादेव सेतु को आते हैं। इज्जतनगर होकर मिनी बाइपास को निकलते हैं, इसलिए ही सिविल लाइंस के इस एरिया में जाम की समस्या हो रही है। पूरे दिन लोगों को जाम में फंसकर परेशान होना पड़ता है।

Tags:    

Similar News