Bareilly: तेज रफ्तार ऑटो ने सफाई कर्मचारी को पीछे से मारी टक्कर, मौके पर मौत
Bareilly बरेली: सौ फुटा रोड पर पैदल जा रहे सफाई कर्मचारी को ऑटो ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में घायल युवक को परिजनों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां बृहस्पतिवार सुबह को उसकी मौत हो गई।
इज्जतनगर पुलिस के अनुसार वीर सावरकर नगर निवासी बॉबी (38) नगर निगम में सफाई कर्मी के पद पर कार्यरत थे। बुधवार को वह काम से वापस आ रहे थे, तभी सौ फुटा रोड पर पीछे से आ रहे ऑटो ने बॉबी को टक्कर मार दी। हादसे में बॉबी गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां बृहस्पतिवार को बॉबी की मौत हो गई।