Bareilly: बैंक खातों की ठगी करने वाले चार साइबर अपराधी गिरफ्तार

Update: 2025-06-04 11:51 GMT

बरेली: लोगों को लालच देकर खुलवाने वाले चार साइबर ठगों को प्रेमनगर पुलिस ने पीलीभीत रोड गंदा नाला के पास से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एटीएम, वोटर आईडी, चार मोबाइल और अन्य सामान बरामद किया है। प्रेमनगर इंस्पेक्टर आशुतोष रघुवंशी ने बताया कि मंगलवार सुबह को पुलिस को सूचना मिली कि पीलीभीत रोड पर गंदानाला के पास चार लोग भोले-भाले लोगों का लालच देकर खाता खुलवाते है। इसके बाद खाता बुक, खाता से लिंक मोबाइल नंबर का सिम, एटीएम कार्ड ले लेते है। जानकारी मिलने पर पुलिस ने दबिश देकर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी फजल निवासी कोहाड़ापीर थाना प्रेमनगर, फैज, शाहनवाज निवासी भूड़ कब्रिस्तान और आमिर निवासी चाहबाई है।

आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने चार एटीएम कार्ड, चार खाता पर्ची, एक वोटर आईडी, एक पैन कार्ड, चार मोबाइल और 5,89,975 रुपये के बैंक लेन-देन के स्क्रीन शॉट लिए हैं। चारों आरोपियों को पुलसि ने जेल भेज दिया है। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उनका चाहबाई गुड़ बाग में अलीम अलवी जनसुविधा केंद्र है। उनका साथी फजल लोगों को खाता खुलवाता है। बदले में वह खाता धारकों को हर माह तय रकम देता है। इसमें वे लोग फजल का सहयोग करते हैं। इन खातों का प्रयोग वे लोग साइबर ठगी में करते है।

Tags:    

Similar News