Bareilly: रेलवे ट्रैक पर मिली साजिश की बुनियाद, समय रहते रोकी गई ट्रेन

Update: 2025-06-03 08:11 GMT

बरेली: भोजीपुरा मे ट्रेन पलटाने की साजिश रचने का मामला पहला नही है। पहले भी कई मामले सामने आ चुके है लेकिन अभी तक एक भी मामले का खुलासा नहीं हो सका है। खुराफाती तत्वों ने रविवार रात बरेली-पीलीभीत रेलखंड पर भोजीपुरा थाना क्षेत्र के दोहना में 05307 टनकपुर-बरेली जंक्शन पैसेंजर ट्रेन को पलटने की साजिश की। शरारती तत्वों ने रेलवे ट्रैक की कैंची में पत्थर भर दिए और दो स्थानों पर टीआरडी लाइन अर्थ लाइन को क्षतिग्रस्त कर उसके लोहे के एंगल को ट्रैक पर रख दिया।

लोको पायलट ने शक होने पर इमरजेंसी ब्रेक लेकर ट्रेन को रोक दिया। इससे हादसा होने से टल गया। टनकपुर-बरेली जंक्शन पैसेंजर ट्रेन टनकपुर से प्रतिदिन रात 9:30 बजे टनकपुर से चलने के बाद 12:55 बरेली जंक्शन आती है। यह ट्रेन रविवार रात 11:58 बजे दोहरा स्टेशन के पास पहुंची थी। लोको पायलट को ट्रैक क्लियर न होने की शक हुआ और उसने इमरजेंसी ब्रेक लेकर ट्रेन को रोक दिया। नीचे उतर कर देखा तो ओएचई का 8-टीडीआर और 4-टीडीआर अर्थ लाइन क्षतिग्रस्त थी। अर्थ लाइन के लोहे के एंगल को क्षतिग्रस्त करने के बाद रेल लाइन पर डाल दिया गया था। रेल ट्रैक की कैंची में पत्थर भरे हुए थे। लोको पायलट ने इसकी सूचना कंट्रोल रूम को दी। सूचना मिलने के बाद इंस्पेक्टर जीआरपी अभिषेक शर्मा और भोजीपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई।

20 मिनट के बाद रेल लाइन को क्लियर कर ट्रेन को आगे रवाना किया गया है। मामले में आरपीएफ, जीआरपी और भोजीपुरा पुलिस संयुक्त जांच कर रही है। इंस्पेक्टर अभिषेक शर्मा ने बताया कि खुराफाती तत्वों की हरकत है। ट्रैक पर पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई है। साजिश करने वालों की तलाश की जा रही है। टनकपुर-पीलीभीत-बरेली रेलखंड पर पहले भी इस तरह की वारदात होती रही हैं। गौर करने की बात यह है कि हालिया घटनाओं मे एक का भी खुलासा नही हो सका है।

Tags:    

Similar News