Bareilly: फतेहगंज पश्चिमी में हटाए गए अतिक्रमण

Update: 2026-02-21 11:30 GMT

बरेली: कस्बे मे नगर पंचायत प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की। पूर्व मे नोटिस जारी किए जाने के बावजूद अतिक्रमण न हटाने पर निर्धारित अवधि पूर्ण होने के बाद बुलडोजर चलाकर अतिक्रमण को हटाया गया। नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी पुष्पेंद्र सिंह राठौर ने बताया कि संबंधित दुकानदारों को पहले ही नोटिस देकर स्वयं अतिक्रमण हटाने का अवसर दिया गया था लेकिन समय सीमा समाप्त होने के बाद भी अतिक्रमण जस का तस बना रहा।

इसके बाद प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए बुलडोजर की मदद से सड़क व सार्वजनिक स्थानों से अवैध कब्जे हटवाए। बताया कि आगे भी अभियान जारी रहेगा और नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई के दौरान हल्का लेखपाल आदित्य गंगवार तथा चौकी प्रभारी अनूप सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे।

Tags:    

Similar News