Bareilly: डीएम ने असंतोषजनक फीडबैक पर जताई चिंता, जवाबदेही तय करने के संकेत

Update: 2025-06-26 13:54 GMT

बरेली: डीएम अविनाश सिंह ने बुधवार को कलेक्ट्रेट स्थित सभागार मे आईजीआरएस की समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि आईजीआरएस मुख्यमंत्री की प्राथमिकता मे है और इसमें लापरवाही बर्दाश्त नही की जाएगी। संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन गांवों से सबसे अधिक शिकायतें प्राप्त हो रही हैं, उनका भ्रमण कर शिकायतों का निस्तारण अतिशीघ्र करें। इसमें कोई कोताही न बरतें। समीक्षा मे देखा कि खंड विकास अधिकारी मीरगंज की एक शिकायत पर असंतुष्ट फीडबैक मिला है। इस पर डीएम ने नाराजगी व्यक्त करते हुए शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए।

उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि यदि शिकायतकर्ता असंतुष्ट है तो उसकी असंतुष्ट फीडबैक के साथ फोटो भी लगाएं। दमखोदा में छुट्टा पशुओं की शिकायतें अधिक आ रही है। जिस पर खंड विकास अधिकारी दमखोदा को शीघ्र शिकायतों का निस्तारण करने के निर्देश दिए। बैठक में एडीएम प्रशासन पूर्णिमा सिंह, मोहित सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Tags:    

Similar News