Bareilly: जिला और महानगर कांग्रेस ने जातिगत जनगणना के समर्थन में धन्यवाद यात्रा का आयोजन किया

"इसके लिए जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी ने धन्यवाद यात्रा निकाली"

Update: 2025-05-03 07:43 GMT

बरेली: जातिगत जनगणना कराने को लेकर नेता प्रतिपक्ष लोकसभा राहुल गांधी की ओर से किए गए प्रयासों को कांग्रेसियों ने सराहा। इसके लिए जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी ने धन्यवाद यात्रा निकाली। पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को कोतवाली के सामने आंबेडकर पार्क से धन्यवाद यात्रा शुरू की। इससे पहले डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। यात्रा नावल्टी चौराहा, अयूब खां चौराहा होते हुए चौकी चौराहा स्थित महात्मा गांधी पार्क में पहुंची। कांग्रेसियों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर धन्यवाद यात्रा का समापन किया। जिलाध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से जातिगत जनगणना कराए जाने की घोषणा की गई है। जातिगत जनगणना राहुल गांधी के प्रयास का ही परिणाम है। उन्होंने इसके लिए लगातार पदयात्राएं, सभाएं, संवाद कार्यक्रम, संगठन सृजन अभियान चलाया। महानगर अध्यक्ष दिनेश दद्दा एडवोकेट ने कहा कि जातिगत जनगणना बहुत जरूरी है।

भाजपा सरकार को कांग्रेस की मांग के आगे झुकना पड़ा। डॉ. केबी त्रिपाठी, प्रेम प्रकाश अग्रवाल जिया उर रहमान, राजन उपाध्याय, मुजम्मिल खान एडवोकेट, रमेश श्रीवास्तव, नजमी खान जोया, कमरुद्दीन सैफी, सुरेश वाल्मीकि, सुरेश दिवाकर, धीरज मधुकर, प्रवीण कुमार मिश्रा, मनोज शर्मा, मोबिन कुरैशी, पाकीजा खान, नाहिद सुल्ताना, सतीश चंद्रा, तीरथ वाल्मीकि, विनोद वाल्मीकि, प्रवीण उपाध्याय आदि मौजूद रहे।।

Tags:    

Similar News