Bareilly: बीडीए ने ब्लिंकिट गोदाम को किया बंद, कार्रवाई से हड़कंप

Update: 2025-07-12 15:15 GMT

बरेली: रामपुर गार्डन मे बिना नक्शा पास कराए संचालित ब्लिंकिट कंपनी के गोदाम को शुक्रवार को बीडीए ने सील कर दिया। बीडीए अफसरों के अनुसार कारोबारी शिव कुमार अग्रवाल ने 500 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में टिनशेड डालकर गोदाम बनाकर कारोबार शुरू कर दिया। निर्माण से पहले न तो बीडीए से कोई नक्शा पास कराया गया और न ही अनुमति ली गई।

शुक्रवार दोपहर को बीडीए के संयुक्त सचिव दीपक कुमार के नेतृत्व में अवर अभियंता अजीत कुमार साहनी, संदीप कुमार और प्रवर्तन टीम मौके पर पहुंची और अवैध निर्माण पर कार्रवाई करते हुए गोदाम को सील कर दिया।

Tags:    

Similar News