Bareilly : पति की मौत के बाद महिला से जेठ ने किया दुष्कर्म का प्रयास , लगाई न्याय से गुहार

Update: 2024-06-24 12:25 GMT

Bareilly बरेली । पति की मौत के बाद महिला पर उसके जेठ की नीयत बिगड़ गई। महिला को कमरे में अकेला पाकर उसके साथ जेठ ने दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला के चीख पुकार मचाने पर आरोपी उसे धमकी देता हुआ फरार हो गया। घर में शिकायत करने पर उसकी ससुराल वाले जेठ से शादी का दवाब बना रहे हैं। महिला ने इस मामले में एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई है।

बरेली के थाना बारादरी में रहने वाली महिला की सात साल पहले फरीदपुर निवासी सचिन से शादी हुईं थी। तीन साल पहले उसके पति की मौत हो गई थी। वह अपने दो बच्चों के साथ ससुराल में रह रही थी। इस दौरान उसका जेठ उसे पत्नी बना कर रखना चाहता था। कई बार उसने महिला के साथ नाजायज संबंध बनाने का प्रयास किया। जिसका उसने कड़ा विरोध किया। उसने यह बात ससुराल वालों को बताई तो उन लोगों ने उसको ही डाट दिया।
डेढ़ महीने पहले वह अपने कमरे में अकेले सो रही थी। उसका जेठ शराब पीकर उसके कमरे में घुस आया। उसके साथ जबरन दुष्कर्म करने का प्रयास किया। शोर मचाने पर वह वहां से भाग गया। उसने ससुराल वालों को बताया ससुराल वालों ने उसे समझा कर शांत कर दिया। उसके ससुराल वाले जबरन उसपर जेठ से शादी का दबाव बना रहे हैं। वह अपना सामान लेने अपनी ससुराल गई तो उसे उसका सामान नहीं ले जाने दिया। इस मामले में महिला ने आज एसएसपी से शिकायत की है।
Tags:    

Similar News

-->