Bareilly: एएसडीएम की जिम्मेदारी में बढ़ोतरी, सिटी मजिस्ट्रेट बनाए गए

Update: 2026-01-29 14:12 GMT

बरेली: सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री को अनुशासनहीनता के आरोप मे सोमवार देर रात निलंबित करने के बाद शासन के निर्देश पर जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने बुधवार सुबह एएसडीएम सदर राम जनम यादव को प्रभारी सिटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है। डीएम का आदेश मिलने के बाद राम जनम यादव ने सुबह सिटी मजिस्ट्रेट के कार्यालय पहुंच पदभार संभालते हुए कामकाज शुरू कर दिया है। अलंकार अग्निहोत्री के निलंबन के बाद शासन ने बिना देर किए वैकल्पिक व्यवस्था लागू की।

पीसीएस राम जनम यादव अभी अपर उप जिलाधिकारी सदर के पद पर कार्यरत है। सिटी मजिस्ट्रेट का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। प्रशासनिक स्तर पर बदलाव को महत्वपूर्ण माना है।

Tags:    

Similar News