Bareilly: रेल बजट पर संसद में तीखी बहस

Update: 2026-03-17 09:10 GMT

बरेली: लोकसभा मे रेल बजट पर चर्चा के दौरान सांसद नीरज मौर्य ने ट्रेनों की बदहाल स्थिति और यात्रियों की दुश्वारियों को लेकर सरकार को घेरा। उन्होंने सदन में कहा कि नई परियोजनाओं की घोषणाओं के बीच पुरानी ट्रेनों के रखरखाव और सफाई व्यवस्था को पूरी तरह नजरअंदाज किया जा रहा है। सांसद ने श्रमजीवी सुपरफास्ट एक्सप्रेस में चूहों और कॉकरोच की मौजूदगी और लखनऊ मेल में लगने वाले झटकों का जिक्र करते हुए रेल मंत्री का ध्यान इस गंभीर कुप्रबंधन की ओर खींचा।

उन्होंने गर्मियों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए ट्रेनों में अतिरिक्त बोगियां जोड़ने और पुरानी वोगियों की तत्काल मरम्मत कराए जाने की पुरजोर मांग की। सांसद ने लखनऊ से दिल्ली के वीच शाहजहांपुर, वरेली और आंवला के रास्ते ‘वंदे भारत’ ट्रेन चलाने का प्रस्ताव रखा। उन्होंने बदायूं के दिल्ली से सीधे रेल मार्ग द्वारा न जुड़ने को क्षेत्र की प्रगति में बड़ी बाधा बताया। आंवला क्षेत्र की जाम की समस्या के समाधान हेतु भमोरा-आंवला और अखा-गैनी मार्ग पर रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण तथा बंद पड़े रेवती बहोड़ा स्टेशन को स्थानीय जैन तीर्थ के नाम से पुनः शुरू करने की मांग उठाई।

Tags:    

Similar News