Bareilly: 503 दिव्यांगों को मिला सहयोग, केंद्रीय मंत्री ने किए उपकरण वितरित

"खुश हुए दिव्यांग"

Update: 2025-06-21 12:19 GMT

बरेली: एडिप एवं राष्ट्रीय वयोश्री योजना के तहत दिव्यांगों एवं वरिष्ठ नागरिकों को गुरुवार को केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने सहायक उपकरण वितरित किए। सहायक उपकरण पाकर दिव्यांगों के चेहरे खुशी से खिल उठे। केंद्रीय राज्य मंत्री ने बहेड़ी के ब्लॉक प्रमुख अमरिंदर सिंह गोल्डी, शेरगढ़ के ब्लॉक प्रमुख भूपेंद्र कुर्मी एवं भाजपा जिलाध्यक्ष सोमपाल शर्मा के साथ दीप प्रज्वलित कर उपकरण बांटे। इस दौरान शेरगढ़, बहेड़ी और दमखोदा के 503 लाभार्थियों को तकरीबन 44 लाख रुपये के सहायक उपकरण बांटे गए।

इसमें शेरगढ़ के 61 दिव्यांग लाभार्थी शामिल है। कार्यक्रम में पहुंचे केंद्रीय ने दिव्यांगों से बात करके उनका हाल जाना और कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में केंद्र एवं प्रदेश की सरकार सबका साथ सबका विकास का मंत्र लेकर आगे बढ़ रही है। उन्होंने लोगों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए लाभ उठाने का आवाह्न किया। इसके बाद उन्होंने एक बरात घर में आयोजित एक अन्य कार्यक्रम में आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओ को कुकर बांटे।

इस अवसर पर सुनील रस्तोगी, राहुला गुप्ता, राजीव गंगवार, नगर पालिका अध्यक्ष रशिमी जायसवाल प्रतिनिधि बॉबी जायसवाल चौधरी आराम सिंह, सुनील गंगवार, कुंवरसेन मौर्य, रवि मल्होत्रा, एसडीएम रत्निका श्रीवास्तव, बीडीओ शेरगढ़ सुखपाल सिंह, तकनीकी सहायक राजेंद्र सिंह, अमित पटेल अज्जू, पंचायत सहायक श्रद्धा श्रीवास्तव, सचिन गंगवार, योगेंद्र मौर्य, जेई प्रेम सिंह, बीडीओ दमखोदा, बीडीओ बहेड़ी आदि समेत अन्य मौजूद रहे।

Tags:    

Similar News