Bareilly: अभियान के तहत पूर्व विधायक की कार और 28 बसों सहित 31 वाहन सीज

बाजार में खड़ी 150 कारों का चालान भी किया

Update: 2025-05-21 05:38 GMT

बरेली: पीलीभीत बाईपास पर एक कार बाजार में खड़ी 150 कारों का चालान भी किया है। एसएसपी अनुराग आर्य के आदेश पर मंगलवार शाम एसपी सिटी मानुष पारीक, एसपी ट्रैफिक अकमल खान, सीओ प्रथम पंकज श्रीवास्तव ने सेटेलाइट बस अड्डा और चौपुला के आसपास वाहन चेकिंग अभियान चलाया।

अभियान के दौरान विधायक लिखी वरना कार दिखी लेकिन कार में काई विधायक नहीं था। रोक कर चालक से पूछताछ की तो उसने बताया कि कार पूर्व सपा विधायक सुल्तान बेग की है। कागजात पूरे न होने पर कार को सीज कर दिया गया। इसके अलावा विभिन्न रूटों पर दौड़ रही 28 अनधिकृत बसों को भी सीज कर लिया।

यह बसें अनफिट थी। इनमें कई की 15 साल मियाद भी पूरी हो चुकी है। कुछ बसों के चालकों के पास कागजात भी नही थे।

Tags:    

Similar News